STORYMIRROR

Suresh Koundal 'Shreyas'

Abstract Romance

4  

Suresh Koundal 'Shreyas'

Abstract Romance

प्यार क्या है ?

प्यार क्या है ?

1 min
517

प्यार क्या है ?

प्यार तो एक जज़्बात है।

चांदनी में नहाई

 इक तारों वाली रात है।।


जब छुए बिना 

स्पर्श हो जाये।

और बंद आंखों से भी

दर्श हो जाये।।


कोई शब्द बोले बिना

जब बात हो जाये।

आखों ही आँखों में

मुलाकात हो जाये।।


किसी के ख्याल से

बढ़ जाये धड़कन।

लबों पर मुस्कान रहे

खोया खोया सा मन।।


बंजर से दिल में 

हो मिलन की प्यास।

पतझड़ में हो जैसे 

बसन्त की आस।।


पढ़ते हुए इन अल्फाजों को मेरे 

गर याद आ जाये यार।

बस यही तो है प्यार

बस यही तो है प्यार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract