STORYMIRROR

Suresh Koundal 'Shreyas'

Inspirational

4  

Suresh Koundal 'Shreyas'

Inspirational

विजयाभियान: चंद्रयान

विजयाभियान: चंद्रयान

1 min
214

हुआ पुलकित हृदय

बढ़ा आत्मसमान

आज विश्व कर रहा

भारत का यशगान


है चहुं ओर राष्ट्रगुणगान 

और राष्ट्रधुन ,सर्वत्र गुंजाईमान

स्वर्णिम युग का है यह आरंभ

हुआ मस्तक ऊंचा ..ऊंचा स्वाभिमान


हर जन है आज ऊर्जावान

हुआ स्थापित ऐसा कीर्तिमान

ब्रह्मास्त्र वो द्रुतगतिमान

बन गया देखो सर्वशक्तिमान


सम्पूर्ण हुआ विजयाभियान

सामर्थ्यवान बना अतिबलवान

हे विश्वगुरु तुझे कोटि प्रणाम

विश्व विजयी हे भारत महान 


लिए तिरंगा आज भारत माता 

है चन्द्र सिहांसन पर विराजमान

भारत का गौरव ...ये चंद्रयान

है भारत की शान ...ये चंद्रयान



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational