STORYMIRROR

Suresh Koundal 'Shreyas'

Action Inspirational

4  

Suresh Koundal 'Shreyas'

Action Inspirational

असफल प्रयास

असफल प्रयास

1 min
249

एक असफल प्रयास भी ,

ज़िंदगी में ज़रूरी है।

गिर कर सम्भलना भी, 

ज़िंदगी में ज़रूरी है।।


गर हर काम में आदमी ,

सफलता पाता जाता।

तो वह खुद को ही ,

खुदा समझता जाता।।


उसके असफल होने में भी,

इक राज़ होता है।

जो गिर कर सम्भल जाए ,

उसके सर पर ताज होता है।।


कामयाबी पाना ज़िंदगी में,

हर कोई चाहता है।

पाने के लिए मेहनत करना ,

सिर्फ हिम्मतवाला ही जानता है।


करते हैं मेहनत जो,

पा जाते हैं मंज़िल वो।

जो भी ख्वाब देखे हैं,

कर लेते हैं हासिल वो।।


कामयाव ज़िंदगी पाने का,

एक ही फ़लसफ़ा है।

मिलती है मंज़िलें उसको,

जो कभी न थका है।।


लाख राहें हो कठिन ,

चाहे मुश्किल हो डगर।

आंधियां रोकें कदम या,

अंगारों पर हो सफर।।


कामयावी ने कदम चूमे , 

जो कभी ना रुका है।

मुश्किलों के आगे जो, 

कभी ना झुका है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action