STORYMIRROR

Shikha Jain

Romance

4  

Shikha Jain

Romance

मेरे अहसास

मेरे अहसास

1 min
508

मेरे दिल को भी थोड़ा सुकून दे दे

कुछ पल फुर्सत के तू मेरे नाम कर दे।।

माना कि तेरे लिए सब हैं जरूरी

पर अपने इस चाहने वाले पर

भी थोडा सा अहसान कर दे।।

मेरे बिना बोले ही कभी मुझे

सीने से लगा ले अपनी बाहों में छुपा ले

कभी बेवजह ही अपनी गोद में

लिटाकर मेरे बालों को सहला दे।।

मेरे हाथों को अपने हाथों में लेकर

मेरे होठों को अपने होठों से छू कर

अपने प्यार का अहसास करा दे।।

मेरे होना कितना जरूरी है तेरे लिए

कभी इस बात को मुझे बोल कर भी जता दे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance