STORYMIRROR

Neerja Sharma

Action Inspirational

4  

Neerja Sharma

Action Inspirational

कल्पना चावला

कल्पना चावला

1 min
338

अंतरिक्ष में जाने वाली

 पहली भारतीय महिला

 कल्पना चावला जन्म हरियाणा में

 तिथि 17 मार्च 1962 करनाल राज्य में।


 टैगोर निकेतन से की पढ़ाई

 पंजाब यूनिवर्सिटी में आगे आई

 एरॉटिक इंजीनियरिंग पढ़ी

 टैक्सास से स्नातकोत्तर प्राप्त की।


 एम्स रिसर्च सैंटर में आई

 उपाध्यक्ष की पदवी पाई

 पावर लिफ्ट और कंप्यूटेशन में

तरल गति पर काम कर पाई।


 1994 में अंतरिक्ष यात्री के लिए

 उम्मीदवार वह चली गई

 रोबोटिक्स के लिए प्रतिनिधि बनी

 अंतरिक्ष शटल के लिए सॉफ्टवेयर परीक्षण किए।


 STS-87 पहला अंतरिक्ष मिशन था

 1997 में इस मिशन ने उड़ान भरी 

80 प्रयोग व 10.4 मिलियन कि.मी. दूरी तय की

 2 सप्ताह में पृथ्वी के 252 कक्षाओं की यात्रा की।


 2003 में STS-107 दूसरा मिशन था

 लौटते समय उड़ान दुर्घटना ग्रस्त हुआ

 स्पेस शटल में भयानक रख विस्फोट हुआ

 1 फरवरी 2003, 6 साथियों संग उसका अंत हुआ।


देश का गौरव बढ़ाने को सबसे आगे निकल गई

 अनेक संस्थानों की उसके नाम पर रचना हुई

 उसका जुनून, समर्पण और कड़ी मेहनत के राज

 लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत आज।


 नमन नमन है भारत भूमि

 नमन नमन हरियाणा राज

 नमन नमन करनाल शहर 

 जिसकी बेटी कल्पना चावला सरताज



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action