STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Inspirational

3  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Action Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
273

माँ भारती का अभिमान तिरंगा

भारत की गरिमा, गौरव मान तिरंगा

भारत की आन बान शान तिरंगा।।


अरमानों के आसमान में लहराता

माँ भारती की अस्मत स्वाभिमान 

तिरंगा ।।


रंग बसंती चोले का प्राण तिरंगा

आजादी के दीवानों परवानों का

कर्म, कफ़न अभिमान तिरंगा।।


गिरते, संभालते सीमाओं पर

दुश्मन से लड़ते हाथ, हथियार तिरंगा

जीने मरने की कसमें खाता

हर जवान का मान तिरंगा।।


गज़ भर कपड़ा नहीं मातृ भूमि

महिमा, मर्यादा का वर्तमान

इतिहास तिरंगा तिरंगा।।


वन्दे मातरम् ,सत्यमेव जयते

जन गण मन का गान तिरंगा।।


जय हिन्द, हिंदी हिन्दुस्तान की

पहचान तिरंगा भारत की माटी

सम्मान तिरंगा।।


माँ भारती के वचनों की सौगंध

पल, प्रहर, सुबह, शाम दिन,

रात सांसे धड़कन प्राण तिरंगा।।


भरत भारती के वीर सपूतों का

धन्य धरोहर परिधान तिरंगा।।


पराक्रम, पुरुषार्थ, क्रांति का केशरिया निर्बाध,

विकास खुशहाली, हरियाली हर्ष हरा ताना बाना ,

प्रेम शान्ति का श्वेत विश्व बन्धुत्व का

संचार संवाद प्रीति रीति रिवाज तिरंगा।।


भारत की संस्कृति संस्कार का

सम्यक शौर्य समाज राष्ट्र तिरंगा।।


चक्र अशोक की चौबीस तिली

समय गति काल की चाल तिरंगा।।              


भरत भारत के अक्षुण, अक्षय, बृहद बीर,

धैर्य ,धीर का अवनि आकाश तिरंगा।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action