STORYMIRROR

Sonam Kewat

Action Inspirational

3  

Sonam Kewat

Action Inspirational

क्या क्या जरूरी है?

क्या क्या जरूरी है?

1 min
323

ठोकरें खाकर भी 

उठना सीखो क्योंकि

गिरना भी जरूरी है

खुद को आगे बढ़ाने के लिए


हर बार रूठे को मनाने की 

आदत मत डालो क्योंकि

रूठना भी जरूरी है 

रिश्तों को परखने के लिए 


प्यार तुमसे हर कोई करेगा 

जरूरी तो नहीं क्योंकि 

धोखा भी जरूरी है 

प्यार की कीमत समझाने के लिए 


चुप्पी ज्यादा दिनों तक 

अच्छी नहीं लगतीं क्योंकि 

बात करना भी जरूरी है 

अपनी बात समझाने के लिए 


अब क्या बताऊं तुम्हें कि

क्या क्या जरूरी है 

जिंदगी में सब कुछ पाने के लिए


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action