STORYMIRROR

Sonam Kewat

Action Inspirational

3  

Sonam Kewat

Action Inspirational

बात तो तब बने जब

बात तो तब बने जब

1 min
208

भीड़ में गुम हो जाना सबको आता है 

पर बात तो तब बने जब 

तुम उस भीड़ की वजह बन जाओ


दिल तोड़ना तो सबको आता है 

पर बात तो तब बने जब 

तुम उस दिल की गहराई तक उतर जाओ 


रिश्तों में दरार बनाना तो सबको आता है 

पर बात तो तब बने जब 

तुम उस दरार को भर जाओ 


प्यार करना भी सबको आता है 

पर बात तो तब बने जब 

तुम उस प्यार से किसी का संसार बसाओ 


दोस्त बनाना भी सबको आता है 

पर बात तो तब बने जब 

तुम उस दोस्ती को निभाना सीख जाओ 


धोखा तो हर कोई खाता है 

पर बात तो तब बने जब 

तुम उस धोखे को अपना सबक बनाओ


लिखना तो सबको आता है 

पर बात तो तब बने 

जब तुम पढ़ो और कभी भूल ना पाओ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action