STORYMIRROR

Sonam Kewat

Drama Romance

2  

Sonam Kewat

Drama Romance

किसी ने कहा

किसी ने कहा

1 min
2.6K


किसी ने कहा हमसे कि,

हमारा अंदाज़ बड़ा निराला है।

बस एक ही नज़र में,

लोगों को घायल कर देते हैं।


हमने भी सोचा कि क्या ज़रूरत,

लोगों को बेवजह घायल करने की।

इसलिए हम लोगों को ,

नज़रअंदाज़ कर देते हैं।


फिर उन्होंने कहा कि,

हमारी अदाएँ बड़ी निराली है।

एक ही पल में जो,

लोगों का दिल चुरा लेती हैं।


और अब तो हमने ,

दिल चुराना भी छोड़ दिया।

चोरी करना अच्छी बात नहीं ,

यह कहकर दिल बहला लेते हैं।


अंत में उन्होंने कहा,

जो पा जाते हमें जीवन में तो,

मिठास ही मिठास हो जाएगी।

हमने भी सलाह दी और कहा,

संभल कर रहो वरना,

डायबिटीज़ हो जाएगी !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama