किसे क्या दें?
किसे क्या दें?
किसी अपने को तोहफ़े में क्या दें?
जो आपको हमेशा याद करता रहता हो?
उसको एक हसीं मुलाक़ात,
जो आपसे बात करता चाहता हो?
उससे कुछ मीठी-मीठी बात,
जो आपके साथ रहना चाहता हो?
उसे ज़िंदगी भर का साथ,
जो आपका सहारा चाहता हो?
उसे अपने हाथ।
जो आपसे दूर जाना चाहता हो?
उसका छोड़ना साथ,
जो आपका दिल दुखाना चाहता हो?
उससे आख़िरी मुलाक़ात,
जो आपको सबके बाद रखता हो?
मत करो उसे याद,
जो अपनी सुंदरता पर भाव खाता हो?
मत दो उसे तनिक भी भाव,
जो अपनी गलतियों से बाज़ न आता हो?
अनदेखा करके दो जवाब।
जो विपत्ति आने पर भाग जाता हो?
उससे न रखें कोई व्यवहार,
जो सच बोलने से घबराता हो?
उसका करें प्रतिकार,
जो बेईमानी से कमाना चाहता हो?
उसको दें धिक्कार।
