STORYMIRROR

डॉ. प्रदीप कुमार

Inspirational

4  

डॉ. प्रदीप कुमार

Inspirational

आख़िरी इच्छा

आख़िरी इच्छा

1 min
248

पोस्टर और बैनर में मेरा नाम भले न आए,

पर मेरा नाम लोगों के बीच लिया जाए,

इसी एक लालच के लिए लोग कर्म करते हैं,

मरते-मरते जीते हैं, जीते-जीते मरते हैं।

कहीं मेरा नाम लोग भूल न जाएं,

ये चिंता लोगों को दिन-रात सताए,

इसी कारण से बड़ा घर-बार बनाएं,

 इसी कारण से बाल-बच्चे ले आएं,

कुछ लोग ऊंची मीनारें चुनवाएं,

कुछ एक लोग ताजमहल बनवाएं।

इस लालच के आगे स्वयं साधु-संत हार जाएं,

सब कुछ त्यागें, ये मोह न त्यागा जाए,

हम सौ साल जिएं शारीरिक रूप से,

पर जेहन में सबके दो-चार सौ साल रहें,

हम आज जो काम की बात कह रहे,

वो बात लोग हमारे मरने के बाद भी कहें।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational