STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Inspirational

4  

SANDIP SINGH

Inspirational

विधा विनय विवेक

विधा विनय विवेक

1 min
304

विद्या विनय विवेक को, सदा करें सम्मान।

मिले आशीष खूब तब, बढ़े नित्य ही ज्ञान।।


विद्या विनय विवेक से, जीवन में हों हर्ष।

यह पूंजी अनमोल है, इससे हो उत्कर्ष।।


विद्या विनय विवेक ही, सबसे बड़ा विभूति।

 आए नहीं दरिद्रता, देते हम आहूति।।


विद्या विनय विवेक जब, हों हम सब के साथ।

 शानदार तब जग लगे, चमके तब अरु माथ।।


विद्या विनय विवेक में, बसते हैं सब मान।

ऐसा व्यक्ति प्रकाश हैं, देते सबको ज्ञान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational