STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Inspirational

परीक्षा

परीक्षा

1 min
299

परीक्षाओं का दौर है प्यारे,

सीखता और सिखाता चल।

चाहे हो पांव में कितने छाले,

दोस्ती दुखों से निभाता चल।।


न होती कभी ये फुलवारी,

जो कांटो का संग न होता।

जीवन में जब सदा खुशहाली,

वक्त बड़ा बदरंग ये होता।।


सौम्य,निष्ठा और समर्पण से,

जीवन अपना संवारता चल।

लाख दुख सिर आ पटके,

तू सबको ही हराता चल।।


सिंह की दहाड़ ले कर तू,

विजयी सदा ही होता चल।

वीर योद्धा सा धार अस्त्र तू,

मुश्किलों को हराता चल।।


परीक्षाओं का दौर जिंदगानी,

सजाने और संवारने को।

मत हार इनसे तू प्यारे,

खुद को तू संवारता चल।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational