STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

“ सर्वे संतु निरमाया”

“ सर्वे संतु निरमाया”

1 min
298

नव किरण की ज्योति जलाओ 

तिमिर को धरा से दूर भगाओ

सर्वे संतु निरमाया हो सब का 

नभ से अमृत की धार बहाओ 

कुपोषित बच्चों का ध्यान रखो 

महिला का सदा सम्मान करो 

उनके दम पर चलता समाज है 

कदम कदम पर कल्याण करो

शिक्षा को घर - घर पहुँचाओ 

ज्ञान से सबको राह दिखाओ

कोई   इससे   दूर रहे ना 

शिक्षा का स्वर्णिम देश बनाओ 

अपने समाज का विकास करो 

पर्यावरण का तुम ध्यान रखो

कार्बन उत्सर्जन के विनाश को 

खुद आगे बढ़कर संहार करो 

सम्मान धर्म को करना सीखो 

धर्मों को ना विभेदों से जोड़ो

प्यार सदा तुम बाँटो जग में 

नफरत की दीवार को तोड़ो 

भारत ही नहीं विश्व अपना लो 

वसुधेव कुटुम्बकंम को दुहराओ 

 सब अपने ही हैं इस धरती पर 

सबको तुम अपने गले लगा लो !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational