" बहुत सुन्दर ,सार्थक रचना " (कविता )
" बहुत सुन्दर ,सार्थक रचना " (कविता )
नमन :StoryMirror
प्रस्तुति : दैनिक संकलन
विधा : यह एक मुक्त छंद की हास्य-व्यंग्य प्रधान सामाजिक कविता है — जिसमें सोशल मीडिया की औपचारिक प्रशंसा पर मीठा प्रहार किया गया है।
शीर्षक: “बहुत सुंदर, सार्थक रचना”
घोषणा : स्वरचित मौलिक और अप्रकाशित
आज का साहित्य अब किताबों की अलमारी से निकलकर मोबाइल की स्क्रीन पर आ गया है। यहाँ रचना पढ़ने से पहले ही टिप्पणी आ जाती है, और समझने से पहले ही प्रशंसा मिल जाती है। प्रस्तुत व्यंग्य रचना उसी आभासी प्रशंसा पर एक मीठी चोट है — जहाँ 'बहुत सुंदर, सार्थक रचना' अब समीक्षा नहीं, बल्कि एक तैयारशुदा ठप्पा बन गया है। कवि का उद्देश्य किसी का उपहास करना नहीं, बल्कि पाठक को यह स्मरण कराना है कि सच्ची टिप्पणी वही है, जो रचना को पढ़कर जन्म ले।
दिनांक : 10 नवम्बर 2026
-------------------------------------
“बहुत सुंदर, सार्थक रचना”डॉ॰लक्ष्मण झा ‘परिमल’(व्यंग्यात्मक अभिव्यक्ति)=====================साहित्यकार और लेखक,भला मैं कहाँ बन पाऊँगा?
अभी तो मुझे बहुत कुछ
पढ़ना और सीखना होगा।कुछ समय ही मुझे हुए हैं,
मैंने भी कुछ-न-कुछ
लिखने की लत पाल रखी है,
अब यह मेरी हॉबी बन गई है।मुझे भी ज्ञात होने लगा,
कि इस रंगमंच पर
पाठक कौन है, कौन समालोचक,
कौन अपनी टिप्पणियों से
अमृत बरसाता है।ऐसे बहुत कम होते हैं,
बात ऐसी भी नहीं कि
पढ़ने वाले समझते नहीं हैं।कुछ लोग तालियों के
वीडियो से अपनी
उपस्थिति दर्ज कराते हैं,
कभी-कभी 'सुपर'
कहकर निकल जाते हैं।कुछ लोग 'अच्छा सृजन',
'बहुत खूब', 'बहुत सुंदर'
कहकर कन्नी काट लेते हैं।एक ने तो सचिन के रिकॉर्ड
को भी पीछे छोड़ दिया,
आज चार वर्षों से
विकेट पर टिका हुआ है।हर एक रचना खुशी की हो
या प्रेम-प्रसंग,
बस हर एक रचना के
कमेंट बॉक्स में लिखा आता है —
'बहुत सुंदर, सार्थक रचना'।सच पूछें तो आज तक
वह छक्का ही मार रहा है,
और सबको बेवकूफ़ बना रहा है
और हम आकाश की ओर
देखे जा रहे हैं।हम आपके कमेंट के
प्यासे नहीं हैं और न कोई
हमारी चाह है,
पर अपने स्वाद को बदलें
और लोगों के दिल को जीतें।उसने तो कमेंट की
एक ही थाली बना रखी है,
शोक में भी वही परोसे,
खुशी में भी वही परोसे।कविता रो रही हो या हँस रही हो,
उसकी उँगली को कोई फ़र्क नहीं पड़ता,
कॉपी-पेस्ट ही उसका
साहित्यिक धर्म बन गया है।कभी तो लगता है,
उसने पढ़ा ही नहीं,
बस शीर्षक देखकर
आशीर्वाद दे दिया है।अरे भाई! यदि पढ़ना ही नहीं था,
तो इतना कष्ट क्यों किया?
एक ही वाक्य को
चार साल तक क्यों जिया?हम लिखते हैं दिल से,
तुम पढ़ते हो उँगली से,
इसीलिए तो साहित्य का
बाज़ार मंदा हो गया है।डर तो बस इतना है,
एक दिन हमारी मौत पर भी
वह यही लिख देगा —
'बहुत सुंदर, सार्थक रचना'।===================— डॉ. लक्ष्मण झा 'परिमल'
दुमका, झारखण्ड
