STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Comedy

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Comedy

"मुझे फुर्सत नहीं मिलती" ( हास्य गीत )

"मुझे फुर्सत नहीं मिलती" ( हास्य गीत )

2 mins
1

प्रणाम:StoryMirror प्रस्तुति: दैनिक संकलनविधा: व्यंग्यात्मक हास्य गीत  शीर्षक: मुझे फुर्सत नहीं मिलतीघोषणा: मौलिक स्वरचित और अप्रकाशित

संदर्भ :यह कविता आज के उस दौर की तस्वीर है, जहाँ मनुष्य के पास सब कुछ है, पर फुर्सत नहीं है।बात करने की फुर्सत नहीं, किसी को पढ़ने की फुर्सत नहीं, किसी से जुड़ने की फुर्सत नहीं — बस सुबह उठते ही मोबाइल से जुड़ने की फुर्सत है। लाइक गिनना, रील बनाना, फ़ोटो की धूम मचाना और रूप की आतिश दिखाना ही अब दिनचर्या बन गई है। यहाँ व्यंग्य के माध्यम से उस दिखावटी दुनिया पर चोट किया गया है, जहाँ उम्र भले ही बूढ़ी हो जाए, पर मन रंगरोदन से बाज़ नहीं आता। जहाँ कोई किसी को सुनता नहीं, फिर भी पायल पहनकर निकलने की ज़िद है, और जहाँ ज्ञान से अधिक शस्त्रों की गिनती दिखाने की होड़ है।यह कविता हँसाते-हँसाते सोचने पर विवश करती है कि क्या हम सच में जुड़ रहे हैं, या केवल जुड़े होने का दिखावा कर रहे हैं।

दिनांक: 21 नवम्बर 2026

---------------------------------

"मुझे फुर्सत नहीं मिलती"डॉ. लक्ष्मण झा 'परिमल'==================मुझे फुर्सत नहीं मिलती
किसी से बात करने की,
नहीं पढ़ता किसी को मैं,
न पूछो उनसे जुड़ने की।सुबह मैं रोज़ उठते ही
मोबाइल से ही जुड़ता हूँ,
कहाँ किसने किया लाइक,
उसे सलाम करता हूँ।कोई क्या लिखे, कुछ भी,
मुझे क्या फ़र्क पड़ता है,
नहीं आदत कोई मुझको,
कोई कुछ भी कहता है।मेरा तो काम है हर दिन,
करूँ मैं रील की बारिश,
मचाऊँ धूम फ़ोटो की,
दिखाऊँ रूप की आतिश।उम्र में अब हूँ मैं बूढ़ा,
नहीं मैं जानने दूँगा,
करूँगा रंगरोदन मैं,
नहीं पहचानने दूँगा।कोई देखे नहीं मुझको,
करूँ मैं ड्रोन से घायल,
सुने या ना सुने कोई,
पहनकर निकलूँ मैं पायल।दिखाना है मुझे सबको,
हमारे शस्त्र इतने हैं,
पढ़ो या ना पढ़ो इसको,
हमारे पास कितने हैं।================डॉ॰ लक्ष्मण झा ‘परिमल’दुमका ,झारखंड


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy