STORYMIRROR

Vivek Agarwal

Inspirational

4  

Vivek Agarwal

Inspirational

जीवन के बाद जीवन

जीवन के बाद जीवन

1 min
385

जीवन के बाद करो अपने अवयव दान।

औरों को जीवन देना कर्म बड़ा महान।


ये तन तो नश्वर है माटी में मिल जाना है।

उसके पहले अच्छा किसी के काम आना है।


किसी अँधेरे जीवन में बन प्रकाश तुम विद्यमान।

किसी वक्ष में तुम धड़कते दे कर हृदय का दान।


मृत शरीर के द्वारा ही शल्यक्रिया सिखलाते हैं।

शिक्षा पाकर नए चिकित्सक कितने प्राण बचाते हैं।


बड़ा पुण्य का कार्य है तनिक संकोच मत करना।

जीवन के बाद भी जीवन हो ऐसा अपना मरना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational