STORYMIRROR

Surjeet Kumar

Romance

4  

Surjeet Kumar

Romance

खुद को कैसे समझाऊँ मैं

खुद को कैसे समझाऊँ मैं

1 min
309

दूसरों को तो समझा दिया

खुद को कैसे समझाऊँ मैं

तुझे प्यार नहीं मुझसे

ये कैसे मान जाऊँ मैं


तुम तो चुपचाप चली गई

कदम पीछे कैसे हटाऊँ मैं

वादा था साथ चलेंगे दोनों सदा

तुझे कैसे याद दिलाऊँ मैं


ज़माने की चार बातों के लिए

जज़्बातों का दीया क्यों बुझाऊँ मैं

तुमने तो आँसुओं को रोक लिया

अपनी सिसकियाँ कैसे छुपाऊँ मैं


पतझड़ भी बाहर से लगते थे

अब सावन रो-रो बिताऊँ मैं

तेरी आँखों के काजल को

कैसे धुलता हुआ देख पाऊँ मैं


जागते हुए की बात ही छोड़

नींदों मे भी तुझे ना भूल पाऊँ मैं

तेरे ज़ख्मी हुए इरादों पर

आ मरहम ज़रा लगाऊँ मैं


एक इशारे पर तेरे 

ज़िंदा सा होने लग जाऊँ मैं

क्यों चुप है तू मुझे ये तो बता

तेरी खामोशी सह ना पाऊँ मैं


सोच ना कुछ बस कदम तो बढ़ा

हमराही बन साथ निभाऊँ मैं

बस तेरी एक हाँ सुनने के लिए

मंदिर मस्जिद रोज़ जाऊँ मैं


नाराज़ नहीं तू पता है मुझे

फिर भी कैसे तुझे मनाऊँ मैं

वो मुस्कुराता हुआ चेहरा तेरा फिर

फिर से देखना चाहूँ मैं!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance