STORYMIRROR

Anita Sharma

Romance Tragedy

4  

Anita Sharma

Romance Tragedy

खत

खत

1 min
241

कुछ छुपी भावनाओं का समंदर उन खतों में छुपा था 

जिसमें लिखे शब्दों का अर्थ सभी के लिये कुछ, 

और मेरे लिये कुछ और था 


तुम लिखते थे जो, वो मेरे दिल पर अंकित होता था 

तुम्हारे हर शब्द के लिये मेरा अपना नजरिया होता था 

जब थाम लिया था तुमने हाथ किसी और का, 


तब भी मैने उन खतों में अपनेलिये जीने का सबब खोजा था 

इक तरफा प्यार की मारी थी, तुमने तो वो लिखा ही नहीं था, 

जिसे मेरे दिल ने तुम्हारे ख़तों में पढ़ा था 


अपने दिल के टुकड़ों को समेट फिर खुद ही उन खतों को 

आग की जलती लपटों में झोंका था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance