STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Tragedy

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Tragedy

"कहर बन गई ये बारिश "

"कहर बन गई ये बारिश "

1 min
382

कहर ढाया है ऐसा इस बरसात ने देखो। 

घर के घर बहा ले गई ज़रा अपनी नजरें उठा कर तो देखो ।। 

बनी है आज ये दुश्मन जरा चारों तरफ़ तबाही का मंजर तो देखो। 

सितम कर डाला है इसने इसकी नाइंसाफी तो देखो।। 


तमाम लोग हुए बे- घर अपने ही दरीचे से। 

मिली ना उनको ही मोहलत ज़रा सी संभलने की।। 

उम्र भर की जमा पूँजी मिनटों में गवा डाली।

नज़र के सामने सभी धूमिल हुए सपने सुनहरे से।। 


गवा बैठे जान अपनी कई इसी बारिश के पानी में। 

निकले थे वो लोग कुछ काम अधूरे पूरे करने को।। 

मौत बनकर घटा छाई बहा ले गई बारिश पानी में। 

छठपटा कर हो गये शांत इसी बारिश के पानी में।। 


हमारी ही खताओं की मिली हमको शायद सजा यह है। 

खेल कर रहे हर दिन नया प्रकृति के साथ विपरीत सा कोई।। 

कहां तक वो करेगी माँफ हमारी नासमझ बेवकूफियों को। 

दिखाएगी वक़्त वक़्त पर रंग अपना इसी रौद्र रूप में कोई।। 


निकालेगी वो गुस्सा अपना किसी ना किसी तरीके से। 

हमारे साथ साथ में प्रकृति खुद को भी मिटायेंगी।। 

तबाही का यह सिलसिला वो रह-रहकर दिखाएगी। 

अगर ना बदले हम तो वो बहुत जल्दी हमसे रूठ जाएगी।। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy