STORYMIRROR

Shruti Gupta

Abstract

4  

Shruti Gupta

Abstract

खो जाने से पहले

खो जाने से पहले

1 min
259

गुज़रते हुए कभी आईना दिखे कहीं भी 

एक नज़र चुरा लेती हूं

चुरा लेती हूं किसी की नज़र से पकड़े जाने से पहले 


कभी अकेले में फुर्सत के समय में

शांत हो कर 

अपनी मुस्कान की नकल करते

चहरे पर लकीरें उभरते

बारीकियां पढ़ते

आंखों में खुद के लिए प्यार भरते 

बोझ उतरते देख लेती हूं 

देख लेती हूं किसी की टिप्पणी का बोझ उठाने से पहले


ये फुर्सत का समय सिमटा हुआ है

हर उस गुज़रते हुए पल में

मेरे और "किसी" के किरदार में 

अंतर धुंधला है असल में

दो पात्र की कहानी की तरह जी लेती हूं 

जी लेती हूं कहानी का अस्तित्व खो जाने से पहले 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract