STORYMIRROR

MALA SINGH

Action Inspirational

4  

MALA SINGH

Action Inspirational

जय! जय! जय!अमर तिरंगे

जय! जय! जय!अमर तिरंगे

1 min
1.3K

गणतंत्र दिवस पर तिरंगे झंडे 

को समर्पित


जय !जय !जय! जय! अमर तिरंगे, 

जय हो राष्ट्र निशान।

जय !जय !जय हो! जय हो! 

राष्ट्र निशान।

तुझको तन देंगे, मन देंगे, 

तेरे लिए जीवन दे देंगे।

प्राण गंवा कर भी रख देंगे, 

तेरा ही सम्मान।।

जय !जय! जय हो !जय हो!

राष्ट्र निशान। 


मूर्ति शक्ति तू, मूर्ति त्याग तू, 

विश्व शक्ति का अमर राग तू।

तेरे नारे नारे पर गंजे , 

भारत माँ का मान।।

जय !जय !जय हो! जय हो! 

राष्ट्र निशान।


सन सत्तावन की अंगड़ाई, 

26 - जनवरी की तरूनाई।

तुझ पर सौ सौ बार न्यौछावर, 

सारा हिन्दुस्तान।।

जय !जय !जय हो !जय हो !

राष्ट्र निशान। 


ज्वालाओं में जल के मन का, 

तप तप कर निखरा कंचन सा।

तुझ पर कोटि-कोटि प्राणों का, 

सदा रहे बलिदान।

जय !जय !जय हो !जय हो! 

राष्ट्र निशान।

जय ! जय ! जय ! जय ! अमर तिरंगे, 

जय हो ! राष्ट्र निशान।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action