STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Action Thriller

4  

Sonam Kewat

Tragedy Action Thriller

जो चल रहा है चलने दो

जो चल रहा है चलने दो

1 min
305

दर्द मुझे भी होता है तो 

जीने की उम्मीद भी खो जातीं हैं 

मन को लाख शांत कर लूं पर 

आंखें हैं कि रो ही जातीं हैं


ये मत समझो कमजोर हूं 

मुझे हालातों ने कमजोर बनाया है

तुम मुझे गिराते रहे सब के सामने

अब तो और मजबूत बनाया है 


तेरे दिल का सारा जहर

आज भी अकेले में पी रहीं हूँ

तूने बेज्जत क्या खूब किया पर

मैं आज भी वैसे ही जी रही हूं 


हर कोई कहता है कि यहां 

जो वक्त है गुजर जाएगा 

बुरा वक्त तूने लाया था पर 

सही वक्त ये हालात लाएगा


जलन का दौर तुमने शुरू किया

छोड़ो, जो जले उसे जलने दो

मैं कुछ कर नहीं सकतीं तो

जो चल रहा है चलने दो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy