STORYMIRROR

Kumar Gaurav Vimal

Abstract Drama Fantasy

4  

Kumar Gaurav Vimal

Abstract Drama Fantasy

जन्मदिन मुबारक हो

जन्मदिन मुबारक हो

1 min
829

जन्मदिन का ये खूबसूरत,

पल तुम्हे मुबारक हो...

हमारे आशीर्वाद से जो चमकेगा,

वो कल तुम्हे मुबारक हो...


आशाओं के गुब्बारे तेरे,

आकाश को भी पार कर दे...

सपने जो देख रखे हैं तूने,

खुदा उन सबको साकार कर दे...

तेरी मेहनत से तेरी मुश्किलों का जो मिलेगा,

वो हल तुम्हे मुबारक हो...

जन्मदिन का ये खूबसूरत,

पल तुम्हे मुबारक हो...


जिंदगी के सारे हार तेरे,

गले के तेरे हार बन जाए...

तौहफ़े मिले तुझे ढेर सारे,

जन्मदिन ये तेरा त्योहार बन जाए...

सबकी दुआओं का जो मिलेगा,

वो फल तुम्हे मुबारक हो...

जन्मदिन का ये खूबसूरत,

पल तुम्हे मुबारक हो...


दोस्तों का साथ हो,

परिवार का सिर पर हाथ हो...

मिले जो तुझे बधाइयां आज उसमे,

हमारे इस कविता की भी बात हो...

मचेगा जो तेरे कमरे में आज,

वो हलचल तुम्हे मुबारक हो...

जन्मदिन का ये खूबसूरत,

पल तुम्हे मुबारक हो...


हमारे आशीर्वाद से जो चमकेगा,

वो कल तुम्हे मुबारक हो,

जन्मदिन का ये खूबसूरत,

पल तुम्हे मुबारक हो...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract