STORYMIRROR

संदीप सिंधवाल

Abstract

3  

संदीप सिंधवाल

Abstract

जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन की बधाई

1 min
198

जन्मदिन की तुम्हें ढेरों बधाई हो अंशु

तुम्हारे हर कदम पर अच्छाई हो अंशु।


हम दोनों के तुम आंखों के तारे अंशु

तुम्हें देख के हर वक्त भलाई हो अंशु।


दिल के हर कोने में तुम बसे हो अंशु

दिलो-जान से न कभी जुदाई हो अंशु।


दुनिया की हर खुशी मिले तुम्हें अंशु

मंजिलों ने तुम्हें राह बिछाई हो अंशु।


हर काम में वैसे ही एकाग्र रहो अंशुं

जैसे हर कहानी तुम्हें सुनाई हो अंशु।


हम जड़ें हैं पुराने हो ही जाएंगे अंशु

जड़ों से ना कभी भी रुसवाई हो अंशु।


'सिंधवाल कुटुंब' खुशहाल तुमसे अंशु

जन्मदिन की तुम्हें ढेरों बधाई हो अंशु!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract