STORYMIRROR

S N Sharma

Abstract Inspirational

4  

S N Sharma

Abstract Inspirational

जन जन की भाषा है हिंदी।

जन जन की भाषा है हिंदी।

1 min
261

हिंदी हिंदी वह करते हैं

वोटों की खातिर मरते हैं

खुद के बच्चे कॉन्वेंट में।

औरों के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।

अभिजात वर्ग की भाषा है अंग्रेजी।

हिंदी महज गरीबों की।

है बहुसंख्या गरीब देश में

हिंदी उनके नसीबों की।

भले उच्च पद पर अंग्रेजीदा चुने गए।

जन-जन से संवाद हेतु मजबूरी में ही

वह भी हिंदी सीख गए।

फिल्मों की भाषा है हिंदी

 गानों की भाषा है हिंदी

टीवी की भाषा है हिंदी

बोल चाल की भाषा हिंदी।

जन-जन की भाषा है हिंदी

अंग्रेजीदा आसमान में

 कितने ही ऊंचे उड़ जाओ।

जब भी बाजारों में घूमो

सभी जगह पाओगी हिंदी।

गर्व करो सब हिंदुस्तानी

मेरी राष्ट्रभाषा है हिंदी।

एक दिन ऐसा आना है। 

एक दिन ऐसा आएगा ही।

हिंदी से ही देश चलेगा।

 जन-जन की भाषा है हिंदी।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract