STORYMIRROR

Rita Jha

Abstract Inspirational

4  

Rita Jha

Abstract Inspirational

लाल रंग

लाल रंग

1 min
564

रंगों में सुन्दर एक रंग लाल

करता जग में अनेक कमाल

 सुबह में आसमान में छाता

सूर्योदय का है अहसास दिलाता।


जब भी कोई दुल्हन बने

लाल जोड़े में खूब सजे

चूड़ा, बिंदिया सब लाल,

पहन बेटी जाए ससुराल।


लाल रंग करता रुकने का इशारा,

खतरे की जानकारी भी देता लाल,

गुलाब सुंदर प्रेम की निशानी लाल

लाल लीची स्वाद में मीठा कमाल।


लाल रंग की चुनरी मैया को खूब भाए।

लाल-लाल पुष्प मस्तक व चरण पर शोभे‌।

लाल रंग से जुड़ा है मैया का गहरा नाता।

शक्ति स्वरूपा क्रोध में दानव दलन कर जाए।


लाल रंग से मंदिरों की रौनक बढ़ जाती

लाल रंग लंगोट व सिंदूर हनुमानजी की शोभा बढ़ाती,

लाल सिंदूर लगा के नारी सौभाग्य पाती,

लाल रंग दुनिया में सबको खुश कर देता।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract