Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Devendra Kumar Sharma

Abstract

5.0  

Devendra Kumar Sharma

Abstract

जीवन

जीवन

1 min
374


जीवन की यह सुन्दर गाड़ी

चलती रहे हरदम।

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


तकनीकी दुनिया में हमने

आसमान को छुआ है।

कष्ट है मन में इसी बात का

नैतिक पतन भी हुआ है।


घर घर में सुविधाएँ लेकिन

बोलचाल है कम।

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


जो रिश्ते हैं हकीकत में

वही रिश्ते नहीं हैं आज।

जो लगते हैं सदा अपने

वही अपने नहीं हैं आज।


पता नहीं रिश्तों की मधुरता

कहाँ हो गयी गुम।

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


आतंकी खतरे का जग में

फैल रहा है साया।

आज हैं, कल का पता नहीं

डर है मन में छाया।


न जाने कितने ही सैनिक

खोने का है गम।

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


माँ तुम ऐसी कृपा करो अब

जन जन का मन बदले।

अमन चैन भाईचारे का

बीज हर जगह पनपे।


तभी विश्व खुशहाल रहे

और बोले हर मन।

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन।


जीवन की यह सुन्दर गाड़ी

चलती रहे हरदम।

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract