भाई बहिन में प्यार सदा हो
भाई बहिन में प्यार सदा हो
भाई बहिन में प्यार सदा हो,
बिल्कुल भी न नफरत हो।
ईश कृपा से पावन रिश्ता,
पुष्पित और पल्लवित हो।
धरती पे किसी भी भाई की,
न सूनी कभी कलाई हो।
हर भाई को बहिन मिले,
और हर बहिन के भाई हो।
दौलत का व्यवधान न हो,
प्रेम सदा बढता ही जाये।
जग में चाहे कोई रूठे,
यह रिश्ता अनुपम कहलाये।
काम काज कोई भी हो पर,
एक दूजे में सलाह सुमित हो।
त्यागमयी फितरत से जग में,
बोलचाल में छाप अमिट हो।
यौर्स एण्ड माइन छोड जगत् में,
मात-पिता प्रभु आशीष पाओ।
हाल भले ही कैसा भी हो,
सामंजस्य सहयोग बढाओ।
रम जाओ मन से जीवन में,
रिश्ता जग में सफल बनाओ।।