STORYMIRROR

Shibangi Das

Inspirational

3  

Shibangi Das

Inspirational

जब राह मुश्किल हो

जब राह मुश्किल हो

1 min
238


जब राह मुश्किल हो

तो घबराना मत

हिम्मत से भर लेना मन को अपने

और कभी तू रुकना मत


जिंदगी को ना समझ तू

एक फूलों का सेज

जितना भी तू करले जतन

तेरे पाँव उन फ़ूलों के बीच

छिपे काँटों पर

पड़ ही जायेंगे

दर्द होगा तुझे

गिर भी जाएगा तू

पर गिरकर भी तू

बैठ जाना मत

जब राह मुश्किल हो

तो घबराना मत


हमेशा तू जीत नहीं सकता

हार भी कभी दस्तक देगी

तेरे दरवाजे पर

उसे देख निराश होना मत

करना अथक परिश्रम

देख खुश हो जाए उसका मन

फिर देगी वो विदा तुझे खुशी खुशी

झोली में तेरे भरके खुशी

उन खुशियों से तू

गले लगाना आने वाले मुश्किलों को

न धीरज खोना

न ही अपने मन की शांति

तू भर लेना अपने मन में शक्ति

और न ही बर्बाद करना खुद को

दुखड़ा गाकर

बर्बाद कर के अपना वक्त

जब राह मुश्किल हो

तो घबराना मत।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational