STORYMIRROR

Devendra Kumar Sharma

Abstract Action Inspirational

4  

Devendra Kumar Sharma

Abstract Action Inspirational

दीवाली का शुक्रिया

दीवाली का शुक्रिया

1 min
262

जय प्रभु गणेश जय माँ लक्ष्मी जय दीवाली


दीवाली का करूं शुक्रिया,

जगमग रोशन धरा हुई।

वारे न्यारे हुये जगत में,

माँ लक्ष्मी की जयकार हुई।

ली शपथ फिर से इस मन ने,

सदाचार अपनायें।

काम काज मेहनत से करके,

निज कर्तव्य निभायें।

सज धज के जीवन में अपने,

बगिया को महकायें।

मान सभी का रखें जगत में,

वायदे सभी निभायें।

पल हर पल बढ़ते ही जाना,

सबका मन हर्षायें।

न रहे कोई गम की छाया,

प्रभु कृपा बरसायें।।


जय प्रभु गणेश जय माँ लक्ष्मी जय दीवाली



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract