STORYMIRROR

Amit kumar

Tragedy

3  

Amit kumar

Tragedy

जीवन की राह में नौकरी

जीवन की राह में नौकरी

1 min
425

 नौकरी व्याकुल हैं तेरे मिलन के लिए

 हजार जतन कर चुके हैं हम तेरे लिए


पर मिलन तुझसे हो नहीं पाता

तेरे मिलने की चाह में दिल जल जल है जाता


हर कोई तेरे दीदार का है दिवाना

हर किसी की जुबान पर है तेरा अफ़साना


तेरे नाम से जहाँ भी कोई तमाशा है होता

उस तमाशे में जाकर अपना कीमती समय मैं खोता


तेरे दर पर लम्बी लम्बी कतारें लगी होती हैं

जिसमे बड़ी बड़ी महान हस्तियां होती हैं


उनमे बहुत से हैं पैदल चलने वाले

बहुत से स्कूटर मरुतियों वाले


चाहे हों मोटे या पतले गोरे हों या काले 

हैं बस सब तेरे ही चाहने वाले


लोग तेरे मिलने के लिए सौदेबाजी करते हैं

कुछ तो तेरे खातिर धोखेबाजी भी करते हैं


और कुछ बीच में दलाली भी करते हैं

कुछ तेरे न मिलने के कारण मवाली बन जाते हैं


 कुछ उठाते हैं कूड़े की टोकरी

क्यों है तू इतनी महंगी हाय रे नौकरी


तुझसे मिलन होता है सिर्फ पैसे वालों का

नहीं तुम्हे ख्याल कुछ योग्य उम्मीदवारो का ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy