STORYMIRROR

Amit kumar

Inspirational

4  

Amit kumar

Inspirational

नई पीढ़ी का निर्माण

नई पीढ़ी का निर्माण

1 min
246

छात्रों तुम्ही को नई पीढ़ी का निर्माण करना है

ला सको नया युग ऐसा महत्व व्यक्तित्व गढ़ना है 

तुम्हे क्षमता मिली है मूर्त में नव प्राण भरने की 

जिधर चाहो उधर नाव पतवार करने की ,

द्रोण को अब अगूंठा न देना है 

मान और सम्मान से अब तुझको जीना है 

बिना शिक्षा तथा ज्ञान के ये मानव अधूरा है 

हुआ शशि तारकों से गगन का श्रृंगार पूरा है, 

हिमालय की तरह अटल आज तुझको बनना है 

सीपियों में शुभ मोती तुझको भरना है 

छात्रों तुम्ही को नई पीढ़ी का निर्माण करना है 

बुद्ध नव रूप दो इस मानवी मति को 

जगा प्राचीन वर्चस्वव पूर्ण कर दो इस सांस्कृति क्षति को 

छात्रों तुम्ही को नई पीढ़ी का निर्माण करना है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational