STORYMIRROR

Amit kumar

Abstract

4  

Amit kumar

Abstract

जिंदगी के लम्हे

जिंदगी के लम्हे

1 min
315

रे पथिक इस जिंदगी में दर्द क्या है क्या जलन है मिलना बिछुड़ना दुःख सुखों का जिंदगी मीठा सपन है


दीप की हर कांपती लौ झूमती है आँधियों

से कह रही है मूक भाषा उन पथिक राहियों से


जो बढे निज मंजिलों पे मधुर सौ- सौ आस लेकर

धैर्य से लो काम जग में जिओ अटल विश्वास लेकर


 चूम लेंगी चरण मंजिल जो अगर मन में लगन है

हर कली को सुमन बनकर मुस्कुराना है चमन में


हर विहग को तोड़ बंधन मुक्त उड़ना है गगन

में किन्तु पथ में फूल भी मिलते कही पर शूल भी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract