जानता हूँ मैं
जानता हूँ मैं
मेरा चेहरा भूल जाओगे तुम, जानता हूँ मैं,
मेरी आदतें याद आयेंगी तब क्या करोगे ?
मुझे भूल जाओगे एक दिन तुम, जानता हूँ मैं,
मेरी बातें याद आयेंगी तब क्या करोगे ?
हर ख्वाब भूल जाओगे तुम, जानता हूँ मैं,
जब मैं ख्वाबों में चला आऊंगा, तब क्या करोगे ?
हर किस्सा मेरा भूल जाओगे तुम, जानता हूँ मैं,
जब मैं खुद किस्सा बन जाऊँगा, तब क्या करोगे ?
अभी तो हर तरफ रोशनी है तुम्हारे आसपास,
जब परछाईयों में मुझे पाओगे, तब क्या करोगे ?
सुना है मैंने बहुत खुश हो तुम मेरे बगैर भी,
जब तन्हा बैठ आँसू छुपाओगे, तब क्या करोगे ?
नए नए चेहरे बहुत लुभाते हैं तुझको आज भी,
हर चेहरे में जब चेहरा मेरा पाओगे, तब क्या करोगे ?
सो जाओगे सिमट कर बाँहों में उनकी तुम,
रात में जब डरकर जाग जाओगे, तब क्या करोगे ?
उठकर सुबह मलोगे आँखों को तुम बार बार,
पर जब अपने आस-पास नहीं पाओगे, तब क्या करोगे?
ये रुपये और पैसे बेहद पसंद हैं तुमको,
पर जब बैंक जाकर मुझे ढूंढोगे, तब क्या करोगे ?
ताक रहे हो चांद सितारे और ये नीला आसमान,
जब चांद में 'रवि' को पाओगे, तब क्या करोगे ?

