STORYMIRROR

Sonam Kewat

Tragedy Action

4  

Sonam Kewat

Tragedy Action

इस दिल को ना रोने देंगे

इस दिल को ना रोने देंगे

1 min
182


मजबूर हम हैं दिल के हाथों पर 

दर्द अपना ना इसे जताने देंगे 

तुम कहते हो तो जाने दो 

अपना गम न सबको बताने देंगे 


वो महलों की खुशियां ना चाहूँ

दिन तो कहीं भी गुजर जाएंगे

तुम ही जब हो साथ नहीं तो 

बताओ आखिर कहां हम जाएंगे 


ना दिल से तुमको जाने देंगे 

ना ही किसी और को आने देंगे 

तुम कहते हो दूर जाने को और

चले गए तो फिर ना आने देंगे 


इश्क का गुनाह किया था हमने

अब फिर ये गुनाह ना होने देंगे

तू खुशी-खुशी जा रहा है तो जा

इस दिल को हम ना रोने देंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy