STORYMIRROR

Himanshu Sharma

Romance

3  

Himanshu Sharma

Romance

इरादा मेरा है

इरादा मेरा है

1 min
243

मेरे बिस्तर पर ख़्वाबों का बसेरा है,

आधा बिस्तर तेरा और आधा मेरा है!

तू सोचती रह, क्या कहूँगा अगले पल,

वक़्त आने पर कहूँगा क्या इरादा मेरा है!


तेरे आँसुओं को न यूँ ज़ाया किया कर,

आँसुओं पे तेरा हक़ कम, ज़्यादा मेरा है!


लगती है हसीन तेरे होठों पे मुस्कराहट,

जो दे तेरे ग़मों को मात तो वो प्यादा मेरा है!

तेरी खूबसूरती को लगाऊँगा चार-चाँद मैं,

न कम होगा तेरा उजाला ये वादा मेरा है!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance