STORYMIRROR

Archana Verma

Classics

4  

Archana Verma

Classics

इमारतें

इमारतें

1 min
324

इन बड़ी इमारतों में जो लोगे रहते हैं 

बहुत कुछ देख कर भी खामोश रहते हैं 

अगले घर में क्या हुआ क्या नहीं 

उसकी फिक्र इनको सिर्फ

gossiping तक हैं

वरना ये अपने काम से काम रखते हैं


किसी ने पुकारा भी हो तो 

सिर्फ बंद दरवाज़ों के झरोखे 

से तमाशा देखते हैं 

और खुद को महफूज समझ

उस आवाज़ को ignore करते हैं 

न जाने कितनी आवाजें दब गई होगी 

उनकी इस नज़र अंदाजी में 

और कुछ अनसुनी कर दी होगी 

इमारतों में रहने वालो ने 


उन्होंने ये कभी सोचा ही नहीं 

कि क्या होगा किसी रोज़ जब 

उनकी आवाज़ न पड़े किसी 

के कानो में 

कोई अपना अनसुना कर दिया हो  

इमारतों में रहने वालो ने 

क्या तब भी तुम सिर्फ इन 

बंद दरवाजों से झाकोगे 

या वो आवाज़ सुन उसकी 

मदद को भागोगे 


चलो आज से अपनी लाइफ स्टाइल 

में सुधार लाते हैं

एक बेहतर इंसान बने इसका 

जिम्मा उठाते हैं 

ताकि सब कह सके 

इन बड़ी इमारतों में वो लोग रहते हैं 

जो अपने काम से काम रखते हैं

पर किसी आवाज़ को सुन उसकी 

मदद को इन्ही बंद दरवाज़ों से 

निकलते हैं...


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics