STORYMIRROR

Pradeep Pokhriyal

Inspirational

3  

Pradeep Pokhriyal

Inspirational

पेड़

पेड़

1 min
387

निवेदन नहीं किया 

घोंसला जब बनाया बया ने ।

निवेदन नहीं किया 

जब बिल बनाया विषधर ने ।

अपनी शाख, अपनी जड़ों से 

डरने लगा था पेड़ ।

सचेत नहीं किया,

कुंजरिन फूल ले गयी। 

आग्रह नहीं किया, 

पत्ते धूल ले गयी। 

अपनी कोंपल, अपने फलों से 

डरने लगा था पेड़ ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational