STORYMIRROR

Anuja Singh

Drama Others

3  

Anuja Singh

Drama Others

होस्टेलरूम

होस्टेलरूम

1 min
36


उस छोटे से कमरे में जादू की एक दुनिया थी

दुनिया के सारे रंग अपने थे और जेब में सारी खुशियां थी 

वो छोटी सी एक चादर थी तारे जिस पर अपने थे

कुछ तेरा कुछ मेरा था,दूसरों का सब हमारा था

 एक एक कोना सबका था वो कमरा दुनिया सारा था 

हंसी थी, खुले इरादे थे कुछ सपने भोले भाले थे

थोड़े आंसू थोड़ा दर्द सब की हिस्सेदारी थी

अब याद कभी कर लेते है,रो कर थक कर हंस लेते है

बेफिक्री के दिनों की वो जायदाद हमारी थी

वहीं किसी कोने में खो जाने को दिल करता है

उस छोटे से कमरे में रह जाने को दिल करता है।।

      



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama