STORYMIRROR

Rajendra Jat

Fantasy Inspirational Children

4  

Rajendra Jat

Fantasy Inspirational Children

हमारे प्यारे टीचर

हमारे प्यारे टीचर

1 min
268

हमारे प्यारे टीचर,

बना रहे भारत का फ्यूचर।

पढ़ाते लिखाते,

ज्ञान की बातें बतलाते।

लाड़ प्यार "माँ" जैसा देते, 

दोस्त बन साथ निभाते।

हमारे प्यारे टीचर,

बना रहे भारत का फ्यूचर।


हिस्ट्री हो या जियोग्राफी,

साइंस हो या हो मैथ्स ,

सबको साथ लेकर चलते।

शिक्षा संग "खेलों" का महत्व समझाते।

हमारे प्यारे टीचर,

बना रहे भारत का फ्यूचर।


बच्चों संग बच्चे बन जाते,

बड़ों संग बनते मित्र।

शिक्षा की गंगा इनमें,

फैला रहे जिसे सर्वत्र।

हमारे प्यारे टीचर,

बना रहे भारत का फ्यूचर।


शिक्षा की कोई उम्र नहीं,

शिक्षा की कोई जाति और लिंग नहीं।

देने से बढ़ता ज्ञान,

गुरु बढ़ा रहे भारत का मान।

हमारे प्यारे टीचर,

बना रहे भारत का फ्यूचर।


गुरु द्रोण और एकलव्य सा रिश्ता हमारा,

कभी न हो "इनकी दी शिक्षा" से किनारा।

यही संकल्प हमारा...

हमारे प्यारे टीचर,

बना रहे भारत का फ्यूचर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy