STORYMIRROR

Patel Padmaxi

Romance

3  

Patel Padmaxi

Romance

हम

हम

1 min
203

एक दूसरे का दर्द भी दवा भी हम

एक दूसरे से आहत भी और राहत भी हम।।


प्रगाढ़ मौन तो आवाज भी हम

खुला कोना दिल का राज भी हम।।


कभी मुल्जिम दोनों और निर्दोष भी हम

धाध धमाल मचा दे और खामोश भी हम।।


एक दूसरे का चैन तो शिकवा भी हम

बार बार मने और रुसवा भी हम।।


खुली आँखों के ख्वाब और हकीकत भी हम

पक्के वाले दोस्त और दुश्मन भी हम।।


मीलों दूर भी एकदम करीब भी हम

कभी तूफान तो सुकून वाली साँस भी हम।।


एक दूसरे का संसार भी और व्यवहार भी हम

बेइंतहा प्यार और प्यारी सी तकरार भी हम।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance