STORYMIRROR

Amar Tripathi

Fantasy

4  

Amar Tripathi

Fantasy

हिंदी

हिंदी

1 min
229

हिंदी तन में हिंदी मन में,हिंदी से पहचान हमारा।

हिंदी हमारी आन है, हिंदी हमारी शान है, 

हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है, 

हिंदी हमारी वर्तनी, हिंदी हमारा व्याकरण, 


हिंदी हमारी संस्कृति, हिंदी हमारा आचरण, 

हिंदी हमारी वेदना, हिंदी हमारा गान है, 

हिंदी हमारी आत्मा है, भावना का साज़ है, 

हिंदी हमारे देश की हर तोतली आवाज़ है, 


हिंदी हमारी अस्मिता, हिंदी हमारा मान है, 

हिंदी निराला, प्रेमचंद की लेखनी का गान है, 

हिंदी में तुलसी, सूर, मीरा जायसी की तान है, 

जब तक गगन में चांद है, चांद लगी बिंदी रहे, 


तब तक वतन की राष्ट्र भाषा ये अमर हिंदी रहे, 

हिंदी हमारा शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है, 

हिंदी हमारी अमृतवाणी का शुभ वरदान है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy