STORYMIRROR

Balaram Barik

Tragedy Inspirational

3  

Balaram Barik

Tragedy Inspirational

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
148

हम उस हिंदी देश की निवासी हैं 

जहाँ गाड़ियों का पंजीकरण संख्या

हिंदी में लिखने से दिन दहाड़े

चालान कटती है।


हम उस हिंदी देश की निवासी हैं 

जहाँ नब्बे भाग लोग अंग्रेजी में 

अपना हस्ताक्षर बड़े गर्व से लिखते हैं।


हम उस हिंदी देश की निवासी हैं 

जहाँ हिंदी भाषा में अभियोग दर्ज

करने,अंग्रेजी संख्या, दो दबाना पड़ता है।


हम उस हिंदी देश की निवासी हैं

जहाँ अदालत में न्याय का बहस 

अंग्रेजी में होना सौभाग्य माना जाता है।


हम उस हिंदी देश की निवासी हैं

जहाँ हर हिंदी फिल्म के गानों में 

आधा से ज्यादा अंग्रेजी बीट घुसाया जाता है।


हम उस हिंदी देश की निवासी हैं

जहाँ बड़ा नौकर बनने के लिए 

भाई अंग्रेजी में बात करना जरूरी है ।


हम उस देश की निवासी हैं 

जहाँ अंग्रेज खान- पान वेष -भूषा का 

हर घर में आदर बढ़ती जा रही है ।


हम उस देश की निवासी हैं 

जहाँ गुरुकुल में पढ़ने वालों को प्राचीन 

मिसेनारी स्कूल बच्चों को नवीन माना जाता है।


हम उस देश की निवासी हैं 

जो अपना सब कुछ त्याग कर 

पराई संस्कृति ओर सभ्यता अपना चुकी है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy