STORYMIRROR

Vishabh Gola

Romance Others

4  

Vishabh Gola

Romance Others

हे मोहन!

हे मोहन!

1 min
251

हे मोहन! 

मेरी दुनिया हो

मेरे इंतजार में भी तुम हो

जिस समय खुश है ख्याल

वो समय भी तुम हो

मेरे नैन भी तुम हो

मेरे चैन भी तुम हो

तुम प्रेम हो मेरा

बची ना कोई कसर बताने में

फिर क्या मिलता है 

तुम्हें राधा को जलाने में


प्रिय राधे


मुरली की धुन में मेरी

प्रेरणा हो तुम राधा

गोपियों की भीड़ में भी 

मुझको देखना है तुमको राधा

जीना है साथ जिसके

रहना है साथ जिसके

चलना है साथ जिसके

चुना मैंने है सिर्फ तुमको राधा


मोर पंख की चमक में भी

पायल की खनक में भी

एहसास है जिसका वो तुम हो राधा

बारिशों में तुम बूंदों सी बरसती हो

पेड़ों से गिरते फूलों के स्पर्श सी हो

क्या दिखाना है? 

क्या बताना है? 

तुम खुद समझ जाओ

यह श्याम तुम्हारा दीवाना है


नैनों में सुरमे जैसी

पहाड़ों में झरने जैसी

सूरज की किरणों जैसी

मेरी खुद की छवि जैसी

सदा के लिए साथ हो मेरे

जब नहीं हो तुम पास

फिर भी पास हो मेरे

कुछ इस तरह

तुम बसी हो मन में मेरे


प्रेम तुम्हारे लिए मेरा

सबसे ज्यादा होगा

मन में गूंजता एक नाम

हमेशा प्यारा होगा


ध्वनि सुनो तुम दिल की मेरे

सिर्फ एक नाम तुम्हारा राधा होगा

जिसके आगे नाम तेरा 

मैं वही हूं राधे-श्याम तेरा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance