ग्रैंड पेरेंटस
ग्रैंड पेरेंटस
जो संस्कार हमें दिलाते हैं
वो ग्रेंड पेरेन्टस हमारे कहलाते हैं।
सम्मान करना है फर्ज हमारा
संस्कार धन है कर्ज तुम्हारा
जो प्रेम की नींव डालते हैं
परिवार को एक डोरी में बाँधते हैं
मिल-जुल कर रहना सिखाते हैं
वो ग्रेंड पेरेन्टस हमारे कहलाते हैं।
गुस्सा करना हक है उनका
हमें डाँटना अधिकार है उनका
उनकी डाँट हमें कुछ सिखाती है
जीवन ऊँचाइयों पर ले जाती है
उस घर में सदा रौनक होती है
ग्रेंड पेरेन्टस की उपस्थिति जहाँ होती है।
परिवारिक एकता की नींव होते हैं
सुदृढ़ता की तस्वीर होते हैं
गूगल बाबा से भी ज्ञानी
जीवन सच्चाई कोष होते हैं
सच्चाइयों से जो अवगत कराते हैं
वो ग्रेंड पेरेन्टस कहलाते हैं ।
न कभी उनका अपमान करो
न कभी उनका तिरस्कार करो
वे आन हमारे घर की हैं
वे शान हमारे घर की हैं
शान-शौकत जिनसे होतीे है
वो ग्रेंड पेरेन्टस कहलाते हैं ।
हमें उनकी बातें सुननी हैं
अपनी बातें बतानी है
उनके जीवन के अनुभवों से
अपनी जिंदगी सँवारनी है ।
जीवन नैया जो पार लगवाते हैं
वो ग्रेंड पेरेन्टस कहलाते हैं
सेवा उनकी धर्म हमारा
आज्ञा पालन कर्तव्य हमारा,
आदर करना फर्ज हमारा
प्यार करना इबादत हमारी
प्यार का पाठ जो हमें सिखाते हैं
वो ग्रेंड पेरेन्टस कहलाते हैं ।
घर रूपी मंदिर की नींव है वे
हमारी किस्मत की तदबीर हैं वे
सदा स्वस्थ व सुखी स्वस्थ रहें वे
आशीषों से सिंचित करते रहे वे।
