STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Classics Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Abstract Classics Inspirational

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

1 min
330

आओ सब देशवासी गणतंत्र दिवस मनाएं।

सब अपने स्थान पर आओ तिरंगा फहराएं।


जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

तब देश सही अर्थ में आत्मनिर्भर हुआ था।


अपने देश के सम्मान और गौरव पर इठलाएं।

सारे संसार को अपने भारत की शान दिखाएं।


हर वर्ष इस दिन राजपथ पर कार्यक्रम हैं होते।

सभी इस कार्यक्रम को देखने को तत्पर होते।


देश के राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और विभाग।

अपनी अपनी झांकियां लेकर लेते इसमें भाग।


राजपथ पर तीनों सेनाओं का रूप सजे न्यारा।

हर देशवासी कह उठे "सबसे प्यारा देश हमारा"।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract