STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Action Inspirational

गणतंत्र भारत

गणतंत्र भारत

1 min
389

ये देश हमारा 

गणतांत्रिक विचारधारा के 

बलबूते पर 

विश्व-दरबार में 

अपना परचम लहरा रहा है...!


इस धरा धाम पर 

अनगिनत शहीदों की 

शहादत का वो 

सुनहरा इतिहास 

लिखा जा चुका है,

जिसकी नींव 

मानव मूल्यों पर 

आधारित है।


इस देश में 

जनता-जनार्दन को 

तवज्जोह मिलती है...

यहाँ की पावन मिट्टी में

सर रखकर 

मैं निस्संदेह 

गर्वानुभूति से

भर जाता हूँ...!


यहाँ जन्म लेकर

मैं तो धन्य हो गया...!

इस देश ने मुझे

औरों को 

अपनाना सिखाया ।

यहाँ की 

उपजाऊ भूमि में

मेरे किसान भाई

अपनी सोने-जैसी 

फसल उगाते हैं ;

मेरे देश की 

सरहदों पर

मेरे फौजी भाई 

अपना सर्वस्व 

न्योछावर करते हैं...!


हरेक भारतवासी

अपनी मातृभूमि से

निस्वार्थ प्रेम रखते हैं।

तभी तो हमारी सोच, 

हमारी संस्कृति,

हम सबको 

गणतांत्रिक विचारधारा से

परिपूर्ण कर

एक संकल्प देते हैं...

जो कि हम सबको 

समर्थ-सक्षम-सबल बनाते हैं!


इसीलिए गणतंत्र ही 

सर्वोत्तम देश-व्यवस्था है।

गणतांत्रिक विचारधारा से ही

संपूर्ण मानव-जाति का 

कल्याण संभव है।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action