STORYMIRROR

Ajay Gupta

Romance

3  

Ajay Gupta

Romance

ग़ज़ल

ग़ज़ल

1 min
295

जान मेरी निकालता है अतीत

तीर यादों के मारता है अतीत


जब से बोला है भूलने दे उसे

जाने क्यों तब से हँस रहा है अतीत


वक़्त पर क्यों नहीं किया इज़हार

अब तलक मुझको सालता है अतीत


सीख लेता नहीं कोई इससे

कितने ज़ोरों से चीखता है अतीत


जाने की कह के खुद को दोहराता

क्यों भला थूक चाटता है अतीत



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance