STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Thriller

3  

SANDIP SINGH

Thriller

गगन _गंगा

गगन _गंगा

1 min
153

गगन आंखें खोलकर देख रहें हैं,

हम सारे इन गगन को निहार कर देख रहें हैं।

अगर गगन नहीं होता,

तो ये जहां भी नहीं होता।


सूरज _चांद _तारे हैं वहां,

पूरा एक गगन_गंगा है वहां।

ग्रह _गोचर भी है वहां,

नव सृजन और विसर्जन भी है वहां।


नौ ग्रह की सुसज्जित श्रृंखला,

भी प्रभावी हैं।

जीवन में हमारे बड़े ही महत्वपूर्ण हैं,

ऊंचाई का जीवन में संचार है गगन।


हमें अपने आदर्शों को भी,

गगन सदृष्य प्रवाह देना चाहिए।

सप्तरंगी इंद्रधनुष की सुन्दरता,

अनमोल हैं गगन।


चमचमाती देह लिए हैं गगन,

कभी काला _कभी सफेद,

कभी नीला रंग लिए हैं गगन।

नभ, आसमान, अम्बर, व्योम,

नीलांबर गगन इतने सारे नाम है इनके।


सूर्य _चंद्रमा, बुध _शुक्र, मंगल, गुरू,

शनि, राहु और केतु नौ रत्न ग्रह हैं।

सौरमंडल की कहानी बहुत पसंदीदा,

गुरुत्वाकर्षण की शक्ति में बंधे हुए,

ग्रहों _उपग्रहों, पुच्छल तारों, स्टेरॉइड का एक वृहत तन्त्र है।


नीले _सफेद _पीले _नारंगी _लाल,

रंगों में रंगी तारा चमचमाती है।


अतिप्रकाशित कुछ तारे,

लुब्धक, मघा, चित्रा आदि।

तो गगन की सुन्दरता असीमित है,

ब्रह्मांड की दुनिया में,

अद्वितीय अविष्कार है गगन।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Thriller